कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ ‘वादी संवाद दिवस’, 201 वादियों से हुआ संवाद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू वादी संवाद नीति के अंतर्गत बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज बुधवार को पूर्व की भांति समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वादियों एवं पुलिस के मध्य सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास तथा शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना हैं। वादी संवाद दिवस के दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई तथा वादियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के तथ्यात्मक, उचित एवं संतोषजनक उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया गया।

जोनवार वादी संवाद विवरण इस प्रकार रहा:

क्र. सं. जोनउपस्थित वादियों की संख्या 1- नगर 69, 2- ट्रांस हिंडन 63, 3- ग्रामीण 69, कुलकमिश्नरेट गाज़ियाबाद 201 हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में वादी संवाद दिवस गाज़ियाबाद पुलिस की एक जन-सरोकार आधारित महत्वपूर्ण पहल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को उसके प्रकरण की सही एवं समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो तथा न्याय प्रक्रिया के प्रति विश्वास और संतोष बना रहे। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा जन-केन्द्रित पुलिसिंग की दिशा में भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार एवं पहल निरंतर जारी रखे जाएंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें