![]()
||TC24N|| फईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के अंतर्गत थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी की अपाचे मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 30/31 यानि मंगलवार की मध्य रात्रि थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम गेट नंबर-3 के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फैक्ट्री एरिया की ओर से एक व्यक्ति अपाचे मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किए जाने पर उक्त व्यक्ति ने मोटर साइकिल नहीं रोकी और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी मोटर साइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मोटर साइकिल फिसलने से वह सड़क पर गिर पड़ा और पुनः पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम दीपक गैराठी पुत्र स्व. ब्रह्मप्रकाश, निवासी भूआपुर, थाना सेक्टर-65, जनपद गुरुग्राम (हरियाणा) बताया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया हैं। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस को पकड़े गए घायल आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और चोरी की अपाचे मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
अपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार अभियुक्त दीपक गैराठी पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी सहित करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









