Search
Close this search box.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुरादनगर पुलिस का विशेष रूटीन चेकिंग अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के कस्बा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की। साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अंकित चौहान ने किया। वे अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सक्रिय रूप से चेकिंग करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग के निर्देश दिए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश जारी किए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ हैं तथा आम नागरिकों ने राहत की भावना व्यक्त की हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!