Search
Close this search box.

कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में दिखा सुरक्षा बलों का दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) द्वारा थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च सोमवार को आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं आम जनमानस के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली नगर गाज़ियाबाद के अंतर्गत मोहल्ला कैला भट्टा, सराय नगर अली, गुलजार कॉलोनी, होते हुए एमएमजी अस्पताल, घंटाघर से गुजरकर पुनः थाना कोतवाली नगर पर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस एवं आरएएफ के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी अवांछनीय तत्व द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी

फ्लैग मार्च में रिपुदमन सिंह रघुवंशी (सहायक कमाण्डेंट, ए/108 बटालियन आरएएफ), प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, निरीक्षक संजय कुमार, निरीक्षक पवन कुमार (ए/108 आरएएफ मेरठ), वरिष्ठ उप निरीक्षक दिलशाद अहमद, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक संजीव कुमार सहित थाना कोतवाली नगर के पुलिस कर्मी एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!