Search
Close this search box.

2007 की पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े हत्या, मुरादनगर के ओलंपिक तिराहे पर दूध व्यापारी को मारी गोली, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया जुर्म कबूल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जनपद के ग्रामीण जोन अंतर्गत मुरादनगर कस्बे में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब वर्ष 2007 की पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। ओलंपिक तिराहे के पास दिनदहाड़े दूध व्यापारी इमरान पुत्र अल्लाउद्दीन उर्फ अल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओलंपिक तिराहे पर स्थित मुमताज साइकिल रिपेयरिंग वर्क्स शॉप के पास बाइक सवार बदमाशों ने इमरान गाजी पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से इमरान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही एक पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना मुरादनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल इमरान को उपचार हेतु नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद कर उसे बैलिस्टिक जांच के लिए भेज दिया हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला वर्ष 2007 की पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

पुलिस का आधिकारिक बयान

एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को थाना मुरादनगर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी से दोपहर समय करीब 13:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ओलंपिक तिराहे के पास एक दुकान के नजदीक फायरिंग की घटना हुई हैं। फायरिंग में इमरान नामक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फायरिंग उवेद नामक व्यक्ति द्वारा की गई हैं। आरोपी स्वयं थाना मुरादनगर पहुंचा और उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2007 के एक मर्डर केस की रंजिश में उसने इमरान गाजी पर फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना मुरादनगर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

दहशत का माहौल, बाजार बंद

इस हत्याकांड के बाद मुरादनगर के ओलंपिक तिराहे, कच्ची सराय और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल सा हैं। भय के चलते बाजार बंद सा रहा और सड़कें सुनसान सी नजर आईं। पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!