पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने किया थाना निवाड़ी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा थाना निवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, शस्त्रों, मालखाना, भोजनालय, बैरक, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, अधिकारी एवं कर्मचारी आवास सहित थाना परिसर का गहन अवलोकन किया गया। वहीं, निरीक्षण के समय पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही थाना संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जन-हितैषी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने थाना प्रभारी को अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आमजन से संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें