Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस की नाकाबंदी योजना, अपराध एवं अपराधियों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की नई रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “नाकाबंदी योजना” तैयार की गई हैं। इस योजना के तहत किसी भी गंभीर अपराध की घटना के तुरंत बाद कमिश्नरेट की सीमाओं को सील कर त्वरित, सघन एवं प्रभावी चेकिंग की जाएगी, ताकि अपराधियों के फरार होने की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके।

संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर योजना

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की अंतर्राज्यीय सीमा दिल्ली तथा अंतर्जनपदीय सीमाएं गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ व बागपत से जुड़ी होने के कारण इसे अपराध की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना गया हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख बॉर्डरों पर जिग-जैग बैरियर, सीसीटीवी व नाइट विज़न कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें कंट्रोल रूम से जोड़कर 24×7 निगरानी की जा रही हैं। रात्रि में चेकिंग को प्रभावी बनाने के लिए सभी नाकाबंदी एवं चेकिंग प्वाइंट्स पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था एवं उच्च-तीव्रता प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही अतिरिक्त ड्यूटी प्वाइंट्स बनाकर सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई हैं।

त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था

अपराध होते ही शहर के प्रवेश व निकास मार्गों पर— स्थानीय थाना पुलिस • स्टेटिक टीम • चीता/पीसी/पीआरवी (UP-112) को सक्रिय कर त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था लागू की जाती हैं। अपराधियों की आवाजाही व लोकेशन ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच भी सुनिश्चित की जाती हैं।

आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल

चेकिंग के दौरान पुलिस बल को— बॉडी वॉर्न कैमरे • बीपी जैकेट • सरकारी शस्त्र • सुरक्षा उपकरण से लैस किया गया हैं। जोन स्तर पर गठित स्टेटिक टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभालकर सघन चेकिंग करती हैं।

रेलवे लाइन, ग्रामीण क्षेत्र व सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी

रेलवे लाइन व मुख्य मार्गों से सटे ग्राम/मोहल्लों में फ्लाइंग पुलिस बल के साथ नियमित पेट्रोलिंग की जा रही हैं। वहीं, किसी भी घटना की स्थिति में मीडिया सेल व साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाती हैं।

नाकाबंदी योजना के तहत प्रमुख बिंदु

• अपराध के बाद तुरंत सभी सीमाएं सील • सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी • गश्ती दल अलर्ट मोड में • अंतरजनपदीय व अंतर्राज्यीय समन्वय • यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान • एसीपी स्तर पर मॉक ड्रिल • जोनल कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

अपराध पर लगेगी प्रभावी लगाम

इस नाकाबंदी योजना से डकैती, लूट, चोरी, नकबजनी एवं हत्या जैसे गंभीर अपराधों में कमी आने की उम्मीद हैं। अपराधियों पर मानसिक दबाव बनेगा, वहीं जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की बढ़ी हुई विजिबिलिटी से अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास सुनिश्चित होगा। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस की यह नाकाबंदी योजना अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम मानी जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!