Search
Close this search box.

यूपी-112 को मिली बड़ी मजबूती: कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में हुए 4 नई पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। यूपी-112 परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत कमिश्नरेट गाज़ियाबाद को 4 नए चार पहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। ये सभी वाहन स्कॉर्पियो हैं, जिनके शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में कॉलर/पीड़ित तक पुलिस की पहुंच और अधिक तेज व प्रभावी होगी, साथ ही रेस्पॉन्स टाइम में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। गौरतलब हैं कि पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा यूपी-112 परियोजना के तहत इन वाहनों का आवंटन किया गया हैं। इन नए पीआरवी वाहनों के जुड़ने से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की आपातकालीन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

बता दें कि मंगलवार को समय 15:30 बजे, पुलिस लाइन, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त यूपी-112 द्वारा 4 चार पहिया पीआरवी वाहनों को विभिन्न थानाक्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात/यूपी-112, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112, उप निरीक्षक परिवहन शाखा (यूपी-112) सहित यूपी-112 कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नव-आवंटित पीआरवी वाहनों का विवरण:

क्रम संख्यापीआरवी वाहन नंबरथाना क्षेत्र- UP 32 DG 7777 (स्कार्पियो) कविनगर, UP 32 DG 7778 (स्कार्पियो) मोदीनगर, UP 32 DG 7779 (स्कार्पियो) भोजपुर, UP 32 DG 7780 (स्कार्पियो) भोजपुर हैं। इन वाहनों के संचालन में आने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में यूपी-112 की क्षमता और अधिक मजबूत होगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!