![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मोदीनगर पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिल बरामद की हैं। दरअसल, सोमवार को थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा फफराना रोड थाना क्षेत्र मोदीनगर से तीन अभियुक्तों तुषार उर्फ अखिलेश पुत्र सुभाष, देव नागर पुत्र राजेश और हर्ष राठी पुत्र स्व. सुनील राठी निवासी थाना मोदीनगर, जिला गाज़ियाबाद को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मुरादनगर (गाज़ियाबाद) व परतापुर (मेरठ) से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इन दोनों मोटर साइकिलों की चोरी की थी, जिन्हें वे बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोदीनगर पर धारा 317(2)/317(4)/345(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
वांछित अभियुक्तों के नाम: वही इस मामले में वांछित अभियुक्तों के नाम आयुष पुत्र रविन्द्र, निवासी ग्राम अबूपुर थाना निवाड़ी, जिला गाज़ियाबाद और दूसरे का तुषार उर्फ जहरी पुत्र विजय, निवासी महमूदपुर थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ बताया जा रहा हैं।
आपराधिक इतिहास: वहीं, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो अभियुक्त तुषार उर्फ अखिलेश के विरुद्ध 4 अभियोग पंजीकृत हैं, तो वहीं अभियुक्त देव नागर के विरुद्ध 3 अभियोग पंजीकृत हैं और अभियुक्त हर्ष राठी के विरुद्ध भी 3 अभियोग पंजीकृत हैं। थाना मोदीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की वारदातों पर नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी तथा जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









