||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त विवेचना के आधार पर दो अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के दिशा-निर्देशन में गठित कन्विक्शन सेल के प्रभावी प्रयासों, थाना सिहानीगेट के विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार की उच्च-गुणवत्तापूर्ण विवेचना और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ममता गौतम की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप यह सफलता हासिल हुई। थाना सिहानीगेट पर दर्ज मुकदमा धारा 302/307/34 भादवि से संबंधित था। मामले में अभियुक्त पप्पू उर्फ मनीष पण्डित पुत्र स्व. नवरंग पण्डित निवासी 227 राम नगर, थाना सिहानीगेट और मनोज कुमार उर्फ फौजी पुत्र धर्मपाल यादव निवासी ग्राम निठोरा, थाना मुरादनगर, गाज़ियाबाद को मा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-12, गाज़ियाबाद द्वारा दोषी ठहराते हुए सोमवार को निम्नानुसार सजा सुनाई गई — • धारा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास व ₹25,000 का अर्थदंड। • धारा 307 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट में 7-7 वर्ष का कारावास व ₹10,000 का अर्थदंड। गौरतलब हैं कि 14 नवंबर 2004 को अज्ञात बदमाशों ने वादी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी और वादी के भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में थाना सिहानीगेट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस के कन्विक्शन सेल के प्रयासों से न्यायिक प्रणाली में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









