![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से चोरी का एक अल्टरनेटर बरामद किया गया हैं।
घटना का विवरण
दरअसल, 20.09.2025 को थाना निवाड़ी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोर निर्माण स्थल शेरपुर मार्ग से अल्टरनेटर एवं बीम स्ट्रेन्थ टेस्टिंग मशीन चोरी कर ले गए। मामले में थाना निवाड़ी पुलिस द्वारा तत्काल धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
गिरफ्तारी
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 21.09.2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चोरी की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान देवल पुत्र फतेहसिंह, निवासी ग्राम शेरपुर थाना निवाड़ी, गाज़ियाबाद (उम्र 21 वर्ष) और दूसरे की गोरेलाल पुत्र लटकने अहिरवाल, निवासी ग्राम पहरावा पुरवा थाना खजुराहो, छतरपुर (म.प्र.), हाल पता चौकीदार, थाना निवाड़ी, गाज़ियाबाद (उम्र 53 वर्ष) के रूप में हुई हैं। जिसके पास से चोरी का 1 अल्टरनेटर बरामद हुआ हैं।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शेरपुर मार्ग से अल्टरनेटर एवं बीम स्ट्रेन्थ टेस्टिंग मशीन चोरी की थी। बीम स्ट्रेन्थ टेस्टिंग मशीन उन्होंने राह चलते कबाड़ी को बेच दी थी और प्राप्त पैसों को आपस में बांटकर खर्च कर दिया। अल्टरनेटर को बेचने ले जाते समय पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
कानूनी कार्रवाई
वहीं, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









