Search
Close this search box.

थाना खोडा पुलिस ने अपहृत की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शव व हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाजियाबाद। थाना खोडा पुलिस टीम ने अपहरण कर हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी युवराज उर्फ यश प्रजापति (उम्र 21 वर्ष) पुत्र ओमवीर निवासी शिव पार्क, खोड़ा कॉलोनी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर राजधानी इन्कलेव पार्किंग के पीछे पार्क से मासूम लक्ष्य प्रजापति (उम्र 12 वर्ष) का शव बरामद किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सने कपड़े व मिट्टी भी कब्जे में ली गई।

घटना का विवरण

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर 2025 को शिव पार्क, खोड़ा कॉलोनी निवासी मनवीर प्रजापति का 12 वर्षीय बेटा लक्ष्य प्रजापति घर से लापता हो गया था। इस संबंध में वादिनी द्वारा थाना खोडा पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बच्चा आरोपी युवराज के साथ अंतिम बार कैमरे में दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने लक्ष्य की हत्या की बात कबूल कर ली।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

आरोपी युवराज ने बताया कि उसने अपने चाचा मनवीर प्रजापति से 3 लाख रुपये उधार लेकर बिटकाइन में निवेश किया था। पैसे डूबने के बाद उसका चाचा बार-बार रकम लौटाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी वजह से युवराज ने साजिश के तहत अपने चाचा के बेटे लक्ष्य की हत्या कर दी, ताकि उसे रुपये न लौटाने पड़े और भविष्य में वह चाचा की संपत्ति का वारिस बन सके। वहीं, 16 सितंबर को आरोपी ने लक्ष्य को मूवी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर ईंट से वार कर उसे कुचल दिया और शव पार्क में छोड़कर खुद मूवी देखने चला गया। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सन कपड़ा और मिट्टी बरामद हुई हैं। पुलिस इस मामले में आगे की विधि कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!