Search
Close this search box.

स्वाट टीम व इंदिरापुरम पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर बदमाश दबोचे, फॉर्च्यूनर व स्विफ्ट बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफ़ी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन व थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस तथा चोरी की हुई 2 लग्जरी गाड़ियां—फॉर्च्यूनर लीजेंडर और स्विफ्ट—बरामद की हैं।

घटना का विवरण

एसीपी इन्दिरापुरम अभिषेक श्रीवतास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई 2025 को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के सेक्टर-3 वसुंधरा स्थित रासा होटल के पास से पीड़ित मुकेश की फॉर्च्यूनर लीजेंडर कार अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। मामले में थाना इंदिरापुरम पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में 21 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजाहिद अल्वी पुत्र वाहिद अल्वी निवासी मौहल्ला मोमीन नगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ (उम्र 23 वर्ष) तथा राशिद काला पुत्र शौकीन निवासी समर गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ (उम्र 33 वर्ष, घायल अवस्था में) के रूप में हुई।

पूछताछ में खुलासा

वहीं, पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद फॉर्च्यूनर को उन्होंने जुलाई के पहले सप्ताह में वसुंधरा से चोरी किया था, जबकि स्विफ्ट कार कुछ दिन पूर्व दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से चोरी की थी। दोनों आरोपी चोरी की गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी की गई गाड़ियों को अन्य राज्यों में बेचते हैं।

आपराधिक इतिहास

बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुजाहिद अल्वी पर मेरठ व दिल्ली में चोरी व लूट से संबंधित 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तो वहीं, राशिद काला पर गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, पल्ला आदि जिलों में वाहन चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर व पुलिस मुठभेड़ से जुड़े 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों से अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा रही हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!