Search
Close this search box.

गैस एजेंसी देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 30 लाख की ठगी का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी देने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं, जिनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, फर्जी गैस एजेंसी आवंटन लेटर और एक होंडा अमेज कार बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम राहुल यादव पुत्र जुगल किशोर निवासी अकबरपुर बहरामपुर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, दूसरे ने शुभम सिंह चौहान पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्वालियर, मध्यप्रदेश (वर्तमान पता नोएडा), तीसरे ने हेमेन्द्र पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी कासगंज (वर्तमान पता सिद्धार्थ विहार, गाज़ियाबाद), और चौथे ने रविन्द्र कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी अलीगढ़ (वर्तमान पता विजयनगर, गाज़ियाबाद) बताया हैं।

बरामदगी

हालांकि पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 6 चेकबुक, 1 पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 337 फर्जी गैस एजेंसी आवंटन लेटर और एक होंडा अमेज कार भी बरामद हुई हैं।

ठगी का तरीका

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार, आरोपी स्वयं को रिलायंस गैस, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को कॉल करते थे और गैस एजेंसी देने का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। वे फर्जी आईडी से सिम लेकर कॉल करते और गैस एजेंसी आवंटन फार्म भरवाकर ठगी की रकम अपने खातों में मंगाते थे। लिहाजा, लोगों को विश्वास दिलाने के लिए ये गैंग सरकारी साइट्स के फोटो, नकली लेटर और व्हाट्सएप चैट के जरिए गैस एजेंसी आवंटन का झांसा देते थे। अब तक 700 से अधिक फर्जी गैस एजेंसी आवंटन लेटर बनाए जाने की पुष्टि हुई हैं।

प्रभावित राज्य और घटनाएँ

एडीसीपी के मुताबिक, अब तक 11 साइबर ठगी की घटनाओं का खुलासा हुआ हैं, जिनमें कुल ठगी की राशि लगभग 30 लाख रुपये बताई गई हैं। ये घटनाएँ चंडीगढ़, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात के पीड़ितों से जुड़ी हैं।

कुछ प्रमुख मामले: राजकुमार मीणा (राजस्थान) से ₹7,80,725 की ठगी, अजूर के.पी. (केरल) से तीन बार में ₹12,12,982 की ठगी, प्रभाकर इंगाले (महाराष्ट्र) से ₹9,45,200 की ठगी, विलिन देवा (तमिलनाडु) से ₹20,650 की ठगी।

पुलिस कार्रवाई

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने आरोपियों को विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गैंग का एक साथी विजय शर्मा अभी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया हैं कि वे खासकर दक्षिण भारत के लोगों को टारगेट करते थे, क्योंकि वहाँ के लोग फोन कॉल पर जल्दी भरोसा कर लेते थे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!