Search
Close this search box.

नगर जोन गाज़ियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की हैं। नगर जोन पुलिस ने थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में 4 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद जे. रविन्दर गौड़ एवं पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देशानुसार की गई। इन आरोपियों के विरुद्ध कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों पर कुल 9 अभियोग पंजीकृत हैं।

आरोपियों का विवरण:

आपको बता दें कि जिन 4 शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई हैं, उनके नाम” नीरज कौशिक (उम्र: 45 वर्ष) पुत्र प्रेम प्रकाश कौशिक, निवासी गोविन्दपुरम थाना कविनगर, गाज़ियाबाद हैं जिसपर दो अभियोग पंजीकृत हैं, तो वहीं राजेन्द्र शर्मा (उम्र: 52 वर्ष) पुत्र मांगेराम शर्मा, निवासी थाना HSIDC बड़ी, जिला सोनीपत (हरियाणा) हैं जिसपर एक अभियोग पंजीकृत हैं। तो वहीं नन्दनी कौशिक (उम्र: 42 वर्ष) पत्नी नीरज कौशिक, निवासी गोविन्दपुरम थाना कविनगर, गाज़ियाबाद हैं, जिसपर पांच अभियोग दर्ज हैं, तो वहीं गार्गी (उम्र: 39 वर्ष) पत्नी पंकज कौशिक, निवासी गोविन्दपुरम थाना कविनगर, गाज़ियाबाद हैं, जिसपर एक अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस का सख्त संदेश:

गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि अपराध और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल हैं तथा जनता में पुलिस की इस कार्रवाई से कानून में और ज्यादा आस्था बड़ी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!