साहिबाबाद में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम, 100 से अधिक सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने लिया हिस्सा

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के आदेश पर थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत गोल्डन हैरिटेज बैंकेट मैरिज होम में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव व थाना साहिबाबाद पुलिस ने क्षेत्र के 100 से अधिक सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम में शामिल

दरअसल, कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति, पार्षद, डॉक्टर, व्यापारी, उद्योगपति, मीडियाकर्मी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडिया इन्फ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुलिस ने दी जानकारी

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद ने उपस्थित लोगों को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में प्रचलित पुलिस बीट प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। • सभी प्रतिभागियों को थाना क्षेत्र के बीट एसआई और बीपीओ के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए। • यह भी बताया गया कि यदि पासपोर्ट सत्यापन, शिकायत, चरित्र सत्यापन या किरायेदार सत्यापन आदि की जांच के दौरान कोई पुलिसकर्मी किसी प्रकार का लाभ लेने की बात करता हैं तो उसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए।

जनता ने की सराहना

उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने गाज़ियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। साथ ही कहा कि इस व्यवस्था का प्रचार-प्रसार आमजनमानस में भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें