विजयनगर पुलिस ने अभियुक्त हिमांशु को 6 माह के लिए किया जिला बदर

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हिमांशु पुत्र सुरेन्द्र निवासी कैलाश नगर, गौशाला थाना विजयनगर को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 136/2025 धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई थी। दरअसल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने 11 सितंबर को आदेश पारित करते हुए अभियुक्त हिमांशु को 6 माह के लिए जिला बदर किया। आदेश के अनुपालन में आज सोमवार को थाना विजयनगर पुलिस ने अभियुक्त को आदेश की तामीला कराते हुए उसकी ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और उसे जनपद गाज़ियाबाद की सीमा से बाहर किया। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि अभियुक्त की जिले में मौजूदगी की कोई सूचना मिलती हैं, तो तत्काल थाना विजयनगर पुलिस को अवगत कराएं। एसीपी नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना विजयनगर में 3 अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें मारपीट और महिला अपराध शामिल हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें