
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय केशव कुमार चौधरी द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया तथा सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, शाखाओं में कार्यक्षमता और अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 383









