
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन-02 के अन्तर्गत नगर जोन के थानों में लम्बित चल रहे माल (वाहन) का निस्तारण नियमानुसार किया गया। पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त नगर जोन के निर्देशन में 16 अगस्त 2025 से 9 सितम्बर 2025 तक यह कार्यवाही की गई। इस अवधि में नगर जोन के कुल 6 थानों से 220 वाहनों का निस्तारण किया गया, जिससे ₹5,33,100 (पाँच लाख तैतीस हज़ार एक सौ रुपये) राजस्व प्राप्त हुआ।
थाना-वार निस्तारण विवरण
थाना वाहन लावारिस वाहन एमवी एक्टवाहन माल मुकदमातीकुल वाहनप्राप्त राजस्व कोतवाली नगर 75214, ₹68,500 विजय नगर 1534049, ₹61,000 सिहानी गेट 84820, ₹1,76,000 नन्दग्राम 1524847, ₹46,000 कविनगर 7182550, ₹1,39,600 मधुबन बापूधाम 1913840, ₹42,000 कुल योग 719851220, ₹5,33,100 हैं।
ऑपरेशन क्लीन-2 का उद्देश्य थानों में लम्बित पड़े वाहनों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण कर राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करना हैं। गाज़ियाबाद पुलिस की यह पहल न केवल थानों के रिकॉर्ड और परिसर को व्यवस्थित करती हैं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को भी सुदृढ़ करती हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









