Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस ने आयोजित किया ‘वादी संवाद दिवस’, कुल 520 वादी हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में पारदर्शी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘वादी संवाद नीति’ लागू की गई हैं। इसी क्रम में 10 सितम्बर यानी” (बुधवार) को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर द्वितीय ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया गया। दरअसल, वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर विवेचना की प्रगति से वादियों को अवगत कराना एवं उनके सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर प्रदान करना हैं। इस अवसर पर संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त भी अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहे।

जोनवार विवरण:

क्र. सं. जोन उपस्थित वादियों की संख्या नगर जोन में 1442, ट्रांस हिण्डन में 1243 और ग्रामीण जोन में 252, कुल मिलाकर गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में 520 वादी विभिन्न स्थानों पर संवाद हेतु पहुंचे और उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया गया।

पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने बताया कि ‘वादी संवाद दिवस’ गाज़ियाबाद पुलिस की एक जनसरोकार आधारित पहल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को समय पर सही जानकारी और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास मिल सके। इस तरह के नवाचार पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!