शालीमार गार्डन पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गुरुद्वारा रोड को बनाया जाम मुक्त

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। रविवार को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद एवं पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्रान्तर्गत गुरुद्वारा रोड पर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस टीम ने सड़क से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर ठेल-ढकेल, दुकानों के सामने लगे बोर्ड/बैनर हटवाए गए तथा जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध धारा 152 बीएनएसएस में 22 चालान किए गए। साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 44 वाहन चालकों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। पुलिस टीम ने मौके पर वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। साथ ही गुरुद्वारा रोड से निर्धारित दूरी चिन्हित कर सड़क पर निशानबंदी की गई, जिससे भविष्य में अतिक्रमण को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि गुरुद्वारा रोड को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनाई जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें