Search
Close this search box.

कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद लूट/स्नैचिंग गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, तमंचा-चाकू-कार समेत नकदी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। ट्रांस हिण्डन जोन, थाना कौशाम्बी पुलिस ने रविवार सुबह रूटीन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए अभियुक्त गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में लगातार लूट व स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

कैसे हुई मुठभेड़?

दरअसल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाली सेक्टर 2/5 की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक गोल्डन कार को रोकने का इशारा किया। चालक ने कार को न रोकते हुए एलीवेटेड रोड के नीचे कच्चे रास्ते पर तेज रफ्तार से भगा दिया। पीछा करने पर कार टकरा गई और उसमें बैठे बदमाश भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। मौके पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते

आपको बता दे की पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सुजल पुत्र पवन, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली (उम्र 19 वर्ष), दूसरे ने संदीप पुत्र अशोक, निवासी झुग्गी मंगोलपुरी, दिल्ली, हाल पता कैलाश विहार, ग्राम पंसाली, थाना बेगमपुर, दिल्ली (उम्र 22 वर्ष) और तीसरे ने विशाल पुत्र कुलदीप, निवासी ग्राम पंसाली कैलाश विहार, थाना बेगमपुर, दिल्ली (उम्र 22 वर्ष) बताया हैं। हालांकि, अभियुक्तों के पास से अवैध असलाह तमंचा-कारतूस, खोख- चाकू व लूट/स्नैचिंग से सम्बन्धित ₹2,130/- नकद और एक कार बरामद हुई हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे सुबह के समय गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग व चोरी की घटनाएं करते थे। इन पर थाना कौशाम्बी क्षेत्र में 25 अगस्त को हुई चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने का भी आरोप हैं।

आपराधिक इतिहास

दरअसल, सुजल पर गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी व आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं, तो संदीप पर आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा विशाल पर भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़कर क्षेत्र में बढ़ रही लूट व स्नैचिंग की वारदातों पर बड़ी चोट की हैं। घायल बदमाश का इलाज कराया जा रहा हैं और सभी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!