Search
Close this search box.

ट्रांस हिण्डन जोन पुलिस की बड़ी सफलता: 265 मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ट्रांस हिण्डन जोन की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की हैं। जोन के सभी थानों, सर्विलांस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कम्पनियों के कुल 265 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये हैं। इन मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया।

कैसे हुई बरामदगी?

दरअसल, मोबाइल चोरी, स्नैचिंग, लूट और गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सी०ई०आई०आर० (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज मामलों का तकनीकी व मैनुअल इनपुट के माध्यम से गहन विश्लेषण किया। सर्विलांस टीम की मदद से बरामद मोबाइल देश के अलग-अलग राज्यों जैसे हरियाणा, बिहार, दिल्ली-एनसीआर से ट्रेस किए गए।

थानावार मोबाइल बरामदगी: • थाना इंदिरापुरम – 50 • थाना कौशांबी – 54 • थाना खोड़ा – 30 • थाना साहिबाबाद – 32 • थाना लिंक रोड – 35 • थाना शालीमार गार्डन – 30 • थाना टीलामोड़ – 34।

बरामद मोबाइल का विवरण

• चोरी किए गए मोबाइल – 15 • गुमशुदा मोबाइल – 241 • स्नैचिंग/लूट के मोबाइल – 9।

कुल: 265 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये)

पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि यह अभियान आम जनता को न्याय व राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!