![]()
||TC24N|| फ़ाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गाज़ियाबाद पुलिस लगातार अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद एवं पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन के निर्देशन में थाना साहिबाबाद क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया गया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव की उपस्थिति में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने मोहननगर तिराहे से थाना साहिबाबाद तक के मार्ग को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यवाही की।
कार्रवाई की प्रमुख बातें: • धारा 152 बीएनएसएस के अंतर्गत सड़क पर ठेल-ढकेल, बोर्ड-बैनर एवं दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर 80 चालान। • सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों पर 50 चालान (मोटर वाहन अधिनियम के तहत)। • वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक। • सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर निशानबंदी कर निर्धारित स्थान चिन्हित किए गए।
अभियान का उद्देश्य
इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य मोहननगर तिराहे से थाना साहिबाबाद तक के मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में जाम की स्थिति पूरी तरह खत्म हो और नागरिकों को राहत मिले।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









