गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी आयोजित

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण/यातायात, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा थाना वेवसिटी क्षेत्र के चौकी लालकुआं पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में एसीपी वेव सिटी, थानाध्यक्ष वेवसिटी व यातायात निरीक्षक शामिल हुए। साथ ही सीमान्तर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से थाना प्रभारी बादलपुर एवं चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र ने भी प्रतिभाग किया। पुलिस उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दोनों कमिश्नरेटों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन, चेकिंग व्यवस्था एवं संभावित चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य बिंदु: • सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था के समन्वय पर जोर। • प्रमुख मार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त रणनीति। • चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी प्रबंधन के निर्देश। • दोनों कमिश्नरेटों के बीच आपसी सहयोग व सूचना साझा करने पर बल।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गाज़ियाबाद पुलिस जनता की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें