![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। मुठभेड़ में दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने सामान्य अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई स्कूटी DL9SBW5757 और 2800 रुपये नकद बरामद किए।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस टीम गेट नंबर-2 के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान लोनी पुस्ता की तरफ से तीन बदमाश स्कूटी पर आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। तीसरे बदमाश को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पुलिस को पकड़े गए बदमाशों की पहचान हर्ष पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम तिगरी, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उम्र 22 वर्ष), दूसरे की सोमवीर पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम अकुरी, ग्राम पंचायत सलेमपुर बीबी, थाना कासगंज, जनपद कासगंज (उम्र लगभग 20 वर्ष) और तीसरे की अनुज पुत्र कुमरपाल, निवासी ग्राम नौरैया, थाना उझानी, जिला बदायूं (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस व लूटी गई स्कूटी DL9SBW5757 सहित 2800/- रुपये नकद बरामद हुए हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









