||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2025 को वादी द्वारा थाना मुरादनगर पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त शाहरूख पुत्र स्व. असरफ निवासी इंद्रापुरी नई बस्ती तथा अभियुक्त सुऐब उर्फ लाल उर्फ सोनू पुत्र इंसाफ अली निवासी मोहल्ला नूरगंज ने अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग लड़कियों (उम्र 14 व 15 वर्ष) के साथ छेड़छाड़ व गलत काम किया। इस पर थाना मुरादनगर पर धारा 65(1)/75(2) बीएनएस एवं 3/4(2)/7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी मसूरी लिपि नागायच के अनुसार, पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सुऐब ने स्वीकार किया कि वह व उसका साथी शाहरूख, छोटा हरिद्वार गंगनहर घाट पर पहुंचे थे। वहां नहाने आई दो नाबालिग लड़कियों में से एक को बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इसी दौरान शाहरूख ने दूसरी लड़की से छेड़छाड़ की थी। फिलहाल, अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत प्रकरण में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









