
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे व निशादेही से चोरी की गई 8 मोटर साइकिल और 1 ई-रिक्शा बरामद किया हैं।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
आपको बता दें कि रविवार को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी क्षेत्र सिग्नेचर सिटी, पुस्ता ठोकर नंबर-9 से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मीरपुर थाना ट्रोनिका सिटी, और दूसरे की मोहित उर्फ साधु पुत्र मुद्रिका निवासी रामपार्क एक्सटेंशन थाना ट्रोनिका सिटी, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे दोनों पुराने अपराधी हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। पैसों की कमी और वकील की फीस भरने के लिए उन्होंने वाहन चोरी को फिर से शुरू किया। वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मोटर साइकिल व ई-रिक्शा चोरी कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छिपाते और फिर बेच देते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक साथ 10-12 मोटर साइकिलें जमा करके बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छिपाई गई चोरी की बाइक और ई-रिक्शा झाड़ियों से बरामद कर लिए हैं।
आपराधिक इतिहास
दरअसल, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभिषेक उर्फ गोलू के खिलाफ थाना ट्रोनिका सिटी पर कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 3 वाहन चोरी, 1 आर्म्स एक्ट और 1 लूट का मुकदमा शामिल हैं। तो वहीं, मोहित उर्फ साधु के खिलाफ कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 3 वाहन चोरी, 1 डकैती, 1 डकैती का प्रयास और 1 मारपीट का मुकदमा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









