गाज़ियाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियानों की प्रगति की समीक्षा को लेकर 20 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं सभी सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद रहे। वहीं, बैठक में यक्ष एप पर अपराधियों के सत्यापन एवं उनकी पूरी जानकारी फीड करने, अवैध नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अपराधियों के सत्यापन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा मालों एवं वाहनों के शीघ्र निस्तारण, सीसीएमएस पोर्टल पर लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने, संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों के आंकड़ों की समीक्षा तथा लंबित विवेचनाओं का 60 और 90 दिवस की समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हत्या, लूट, डकैती, स्नेचिंग, बलात्कार एवं गोवध अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र अनावरण के लिए तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने को कहा गया। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण, मिशन शक्ति केंद्रों की शिकायतों, आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की गई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी गश्त, यातायात व्यवस्था और आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनशिकायतों के निस्तारण में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें