थाना साहिबाबाद में 100 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल एवं बैरक निर्माण का शिलान्यास

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थानों एवं पुलिस भवनों के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को थाना साहिबाबाद परिसर में 100 पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल एवं बैरक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात तथा धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन एवं सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद थाना साहिबाबाद में तैनात पुलिस कर्मियों को बेहतर, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। हॉस्टल एवं बैरक का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं के साथ कराया जाएगा। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पुलिस कर्मियों के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत पुलिस कर्मियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उनके रहने की सुविधाओं में सुधार होगा। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण के साथ-साथ आवश्यक आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें