![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय धवल जायसवाल ने की। गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध तथा कमिश्नरेट के सभी थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों के सदस्य मौजूद रहे।
![]()
पुलिस उपायुक्त ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और प्रभावी निवारण के लिए टीमों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी टीमों को सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
![]()
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक महिला एवं बालिका को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








