गाज़ियाबाद के सभी थानों पर आयोजित हुआ ‘वादी संवाद दिवस’, 241 वादियों ने पुलिस से किया संवाद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से लागू की गई ‘वादी संवाद नीति’ के तहत बुधवार, 19 अगस्त 2026 को कमिश्नरेट के सभी थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करना हैं। वादी संवाद दिवस के दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित वादियों को संबंधित थानों पर आमंत्रित किया गया। वादियों ने संबंधित विवेचकों से संवाद किया और अपने मामलों की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा वादियों के प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जोनवार वादियों का विवरण

क्रम संख्या जोन थानों पर उपस्थित वादियों की संख्या

1- नगर जोन 65, 2- ट्रांस हिंडन जोन 108, 3- ग्रामीण जोन में 68 हैं, कुलमिलाकर कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में उपस्थित वादियों की संख्या 241 हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को आयोजित वादी संवाद दिवस में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी जोन से कुल 241 वादी थानों पर उपस्थित हुए। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में ‘वादी संवाद दिवस’ गाज़ियाबाद पुलिस की एक जनसरोकार आधारित पहल हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वादी को उसके प्रकरण की सही जानकारी समय पर प्राप्त हो और न्याय की प्रक्रिया के प्रति उसका विश्वास एवं संतोष बना रहे। गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि इस पहल के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच आपसी संवाद, सहयोग और विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग के दृष्टिगत भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार एवं जनहितकारी पहल जारी रखे जाएंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें