गाज़ियाबाद पुलिस की अनोखी पहल: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर कांवड़ियों को वितरित किया जलपान

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल की गई। शनिवार को पुलिस ने जनपद के लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को पानी, भोजन एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पंडित गोपाल श्री श्याम रसोई वाले (लगभग 4 लाख फॉलोवर्स), प्रतीक पात्रा (लगभग 1 करोड़ फॉलोवर्स) सहित अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने सहभागिता की।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को पानी, भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। सेवा भाव से किए गए इस कार्य से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत एवं सुविधा मिली। गाज़ियाबाद पुलिस की इस पहल का उद्देश्य कांवड़ियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस और समाज के बीच सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाना रहा।

इस पहल को कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने सराहा और गाज़ियाबाद पुलिस एवं सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें