कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत, ACP कविनगर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस लगातार कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने थाना प्रभारी मधुबन बापूधाम एवं पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों द्वारा कांवड़ मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शिवभक्तों के स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें