||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम गाज़ियाबाद द्वारा सोमवार को फरीदनगर क्षेत्र के कीकड़ के जंगल में लूट की वारदातों में शामिल आरोपियों से मुठभेड़ की गई। इस दौरान आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके 3 साथी मौके से फरार हो गए थे।
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान 2 फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम इतवारी पुत्र रामनाथ, दूसरे ने भारत पुत्र मोती तथा तीसरे ने पदम उर्फ विष्णु पुत्र मैकुलाल निवासी थाना निगोही, जिला शाहजहांपुर बताए हैं।
एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भोजपुर पर लूट से संबंधित कुल 3 मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी खंगाली जा रही हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों से अन्य खुलासों की भी उम्मीद की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









