धोखाधड़ी के मामले में थाना लोनी पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। रविवार को थाना लोनी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। यह मामला प्लॉट दिलाने के नाम पर बड़ी धनराशि की ठगी से जुड़ा हुआ हैं। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2025 को वादी द्वारा थाना लोनी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण ने प्लॉट देने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए और न तो प्लॉट दिया और न ही पैसा वापस किया। साथ ही, फर्जी दस्तावेज तैयार कर के जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। इस मामले में IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 406, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, पुलिस ने टीम बनाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए और 12 अप्रैल को वांछित अभियुक्त रविशंकर शर्मा पुत्र स्व. जगन्नाथ शर्मा को लोनी इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त मूल रूप से थाना सुरीर, जिला मथुरा का निवासी हैं और वर्तमान में लाल बाग, लोनी बॉर्डर, गाज़ियाबाद में रह रहा था। जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष हैं।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा: 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रविशंकर ने स्वीकार किया कि वह लोनी व आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता हैं। दरअसल, वर्ष 2016-17 में वाराणसी निवासी चंदा श्रीवास्तव और उनके भाई अभय श्रीवास्तव से प्लॉट के लिए 15.50 लाख रुपये लिए थे। उसने फर्जी जीपीए पेपर तैयार कर पहले 50 गज जमीन का बैनामा कराया, लेकिन बाद में पता चला कि वह जमीन LMC की हैं। जब पीड़ितों ने आपत्ति जताई, तो उन्हें दूसरी जगह जमीन देने का झांसा दिया गया।

इसके बाद भी दूसरी बार की गई रजिस्ट्री राजेन्द्र सिंह के पारिवारिक विवाद के कारण रद्द हो गई। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह अब तक पीड़ितों को करीब 8 लाख रुपये वापस कर चुका हैं, लेकिन शेष रकम नहीं लौटा सका। फिलहाल, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें