Search
Close this search box.

नगर जोन पुलिस ने लौटाए 425 गुम मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये की रिकवरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के नगर जोन की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 425 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। यह कार्रवाई नगर जोन के सभी थानों, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कोशिशों का परिणाम हैं।

डीसीपी नगर राजेश कुमार के मुताबिक, यह मोबाइल फोन CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज चोरी, लूट, स्नैचिंग और गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर तकनीकी व मैनुअल इनपुट के जरिए रिकवर किए गए हैं। सर्विलांस टीम ने गहराई से विश्लेषण कर मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जिससे मालिकों की पहचान कर उन्हें उनके मोबाइल लौटाए गए।

थानावार मोबाइल रिकवरी के आंकड़े की बात करें तो थाना कोतवाली नगर से 137 मोबाइल, विजयनगर से 55 मोबाइल, सिहानी गेट से 64 मोबाइल, थाना नंदग्राम से 63 मोबाइल, थाना कविनगर से 52 मोबाइल, थाना मधुबन बापूधाम से 42 मोबाइल, थाना साइबर क्राइम से 12 मोबाइल कुलमिलाकर टोटल मोबाइल फोन 425 बरामद हुए हैं। वहीं, गाज़ियाबाद पुलिस की इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का भाव और मजबूत हुआ हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!