वायरल वीडियो का हुआ खुलासा, झपटमारी की कहानी निकली फर्जी, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। वेवसिटी थानाक्षेत्र में मीनू नामक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई एक वीडियो ने सनसनी फैला दी थी, जिसमें उसने दावा किया था कि 5 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 12 बजे उसकी बहन रेनू जब डासना से अपने घर लौट रही थी, तो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी चेन झपटने की कोशिश की। महिला के अनुसार झपटमारी के दौरान रेनू गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। एनएचएआई के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें सामने आया कि स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसके बाद दोनों वाहन गिर पड़े। हैरानी की बात यह रही कि बाइक सवार व्यक्ति मौके पर ही मौजूद रहे और भागे नहीं।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि महिला ने इसे एक्सीडेंट की घटना बताया था। जब पुलिस ने रेनू से संपर्क किया तो उसने किसी भी प्रकार की कार्यवाही से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में उसने एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसकी जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

जांच के दौरान पता चला कि रेनू अपने पति विनीत (पुत्र सिंहराज) से मिलने डासना जेल गई थी, जो कि थाना खोड़ा में दर्ज क्राइम नंबर 56/23 के तहत हत्या (धारा 302) और एससी-एसटी एक्ट में बंद है। वहीं, वीडियो वायरल करने वाली मीनू के पति मोहित ने लगभग 4 साल पहले गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की थी।

सबसे अहम बात ये रही कि सीसीटीवी फुटेज में किसी भी प्रकार की झपटमारी की घटना नहीं पाई गई। फोटो में रेनू के गले में गुलाबी रंग का दुपट्टा साफ दिख रहा है, जो पूरे गले को ढक रहा है। उसमें कोई चेन नजर नहीं आ रही थी, और जांच में यह भी पाया गया कि कथित चेन अब भी महिला के पास ही मौजूद है।

एसीपी वेवसिटी उपासना पांडे का कहना है कि इस तरह की भ्रामक और भय फैलाने वाली वीडियो वायरल करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें