||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में ग्राम कुम्हेड़ा और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
यूपीनेडा द्वारा जानकारी दी गई कि कैनरा बैंक ने 65 और पंजाब नेशनल बैंक ने 72 लाभार्थियों के लोन स्वीकृत किए हैं। अब तक 146 लाभार्थियों के घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 144 सिस्टम पूरी तरह इंस्टॉल हो चुके हैं। इनमें से 103 घरों में स्मार्ट मीटर भी लगाए जा चुके हैं। शेष 356 मीटर की स्थापना प्रक्रिया प्रगति पर हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंक के रीजनल ऑफिस से समन्वय बनाकर सभी अभिलेख पूर्ण कराए जाएं और लोन वितरण समय पर हो। संबंधित फर्म और यूपीनेडा को सभी दस्तावेज चेकलिस्ट सहित आरएम ऑफिस में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही, सभी 500 सोलर रूफटॉप पावर प्लांट जल्द से जल्द स्थापित कराकर विद्युत विभाग से नेट मीटरिंग का कार्य पूरा कराने पर जोर दिया गया। यूपीनेडा को यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी RWA, AOA और सक्रिय सोलर वेंडर्स की संयुक्त बैठक सुनिश्चित की जाए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









