Search
Close this search box.

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद | सह-अभियुक्त ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका सह-अभियुक्त भाई पुलिस के दबाव में आकर गौतमबुद्धनगर की अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2025 को वादी चन्द्रपाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वादी ने बताया कि अभियुक्तगण विक्रम और जयकरण पुत्रगण कृपाल उर्फ बरक्कत, निवासी लाल क्वार्टर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, ने उनके पुत्र विकास को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी, जिसमें वह घायल हुआ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकरण को चित्रावन सोसाइटी से क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त जयकरण ने स्वीकार किया कि उसका और उसके भाई का झगड़ा एक युवक लक्की से हुआ था और विकास उसका साथ दे रहा था, इसी कारण उनके ऊपर हमला किया गया। विक्रम ने गोली चलाई और जयकरण ने तमंचे की बट से हमला किया।

इस बीच, पुलिस दबाव के चलते सह-अभियुक्त विक्रम ने अपनी जमानत तुड़वाकर गौतमबुद्धनगर की सत्र अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।

एसीपी वेवसिटी उपासना पांडे के अनुसार, विक्रम के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम और नकबजनी शामिल हैं। जयकरण के खिलाफ वर्तमान में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!