||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे मेरठ निवासी बाबू पुत्र अब्दुल वहीद ने यूपी 112 पर एक सूचना दी। कॉलर ने बताया कि अबुपुर गेट (थाना निवाड़ी क्षेत्र) के पास 3 मोटर साइकिल सवार युवक उनकी बाइक रोककर अवैध रूप से पेपर चेक कर रहे थे। इनमें से एक युवक वर्दी में था, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
दरअसल, सूचना मिलते ही यूपी 112 की पीआरवी टीम और निवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वर्दी में मौजूद युवक मुकेश गिरी हैं, जो मुरादनगर का रहने वाला और होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती थाना कविनगर में हैं। दूसरा युवक कपिल त्यागी हैं, जो मुरादनगर का ही निवासी और पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। तीसरे युवक का नाम विशात बताया गया हैं, जो मौके से फरार हो गया।
वहीं, तीनों युवकों ने बिना किसी अधिकार के बाइक रोककर उसके पेपर चेक किए। पूछताछ के दौरान तीनों नशे में प्रतीत हुए, जिस पर पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में उनके अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई।
हालांकि, कॉलर बाबू की तहरीर पर थाना निवाड़ी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मुकेश गिरी और कपिल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, जबकि फरार आरोपी विशात की तलाश जारी हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









