Search
Close this search box.

थाना कौशाम्बी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ — 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ट्रांस हिण्डन जोन अंतर्गत थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान लूट और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं, मौके से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल और लूटे गए ₹2,500 बरामद किए गए।

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वैशाली सेक्टर-2/5 की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल आती दिखाई दी। पुलिस के रोकने पर सवारों ने रफ्तार बढ़ा दी और एलीवेटेड रोड के नीचे कच्चे रास्ते से भागने लगे। पीछा करने पर बाइक गड्ढे में फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। जिस घायल बदमाश की पहचान हसन उर्फ जावेद उर्फ जाबिर पुत्र साबिर निवासी ग्राम लाखौरी, थाना नखासा, जनपद सम्भल के रूप में हुई, जबकि दूसरे बदमाश का नाम उमर पुत्र फरीद निवासी डिबाई नगर, थाना नौचंदी, जनपद मेरठ बताया गया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा- कारतूस, एक खोखा, चोरी की मोटर साइकिल और लूटे गए ₹2,500 बरामद किए हैं।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे गाज़ियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातें करते हैं। इन्होंने 28 अक्टूबर को थाना कौशाम्बी क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। मोटर साइकिल 27 जुलाई को डाबर तिराहे के पास से चोरी की गई थी।

आपराधिक इतिहास:

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जावेद के खिलाफ गाज़ियाबाद व एनसीआर क्षेत्र में लूट और स्नैचिंग से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं उमर के खिलाफ मेरठ में मारपीट के मामलों में अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!