Search
Close this search box.

मोहननगर में सरदार पटेल जयंती पर भव्य समारोह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने पटेल धर्मशाला निर्माण की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को मोहननगर स्थित पटेल उद्यान में सरदार पटेल सेवा संस्थान की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान ने मोहननगर के विकास के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि – “सरदार पटेल सेवा संस्थान को आवंटित भूमि पर पटेल धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला स्थानीय नागरिकों के सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक सुलभ स्थल प्रदान करेगी। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न वर्गों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने धर्मशाला निर्माण में आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया। कई लोगों ने मौके पर ही स्वैच्छिक योगदान की घोषणा की। अपने संबोधन में मंत्री सचान ने कहा कि – “आज का भारत, सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि और अदम्य साहस का परिणाम हैं। उन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया और यह दिखाया कि सच्चा नेतृत्व असंभव को भी संभव बना सकता हैं।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने एमएसएमई की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार छोटे उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही हैं, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र वर्मा और हरिश्चंद्र पटेल उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष रमापति चौधरी, महासचिव बृजभान सिंह, उपाध्यक्ष संतोष उमराव, राजकुमार पटेल, सेवानिवृत्त आईएएस कल्याण सिंह, हरीश चंद्र पटेल, जनार्दन चौधरी, कमलेश पाटिल, एनके चौधरी, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, हरीश सचान, राजकुमार वर्मा, अजय पटेल, सुभाष वर्मा और नंदलाल पटेल समेत बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। समारोह के अंत में मंत्री राकेश सचान को संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्री की यह घोषणा मोहननगर में सामाजिक एकजुटता और सामुदायिक विकास को नई दिशा देगी। पटेल धर्मशाला का निर्माण एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल साबित होगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!