Search
Close this search box.

थाना सिहानीगेट पुलिस ने हत्या के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला कर हत्या करने वाले अभियुक्त सन्नी यादव पुत्र किशन यादव निवासी तुराबनगर थाना कोतवाली गाज़ियाबाद को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, खून से सने कपड़े एवं चप्पल भी बरामद किए हैं।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के अनुसार, शनिवार को वादी कालू उर्फ कमल सिंह पुत्र चतुर्भोज राज सिंह निवासी अर्जुन नगर थाना कोतवाली गाज़ियाबाद की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। वादी ने बताया कि उनका बेटा नीतिन उर्फ पीयूष किसी काम से पुराना बस अड्डा गया था, जहां पहले से मौजूद सन्नी यादव ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, घायल को इलाज के लिए संतोष अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर दबिशें दीं। मुखबिर की सूचना व सर्विलांस की मदद से शनिवार को आरोपी को पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक की बहन रिया से उसके संबंध थे, जिसका परिवार विरोध करता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने नीतिन उर्फ पीयूष पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू एवं खून से सने कपड़े व चप्पल बरामद हुए हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!