Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न — 289 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 31 का निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशानुसार जनपद गाज़ियाबाद की तीनों तहसीलों — सदर, मोदीनगर और लोनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।

सदर तहसील:

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें, कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अरूण दीक्षित, नगर निगम अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर तहसील:

एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। यहां कुल 97 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, कार्यक्रम में एसडीएम अजीत सिंह, एसीपी मोदीनगर, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लोनी तहसील:

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिनमें, कुल मिलाकर जनपद की तीनों तहसीलों में 289 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 31 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!