
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। साइबर अपराधों की रोकथाम व नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में रविवार को थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित गंगा यमुना हिंडन रिवर अपार्टमेंट में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली नगर एवं थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व नवयुवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
नागरिकों को आधुनिक साइबर अपराधों जैसे OTP धोखाधड़ी, लिंक हैकिंग, फेक कॉल, सोशल मीडिया स्कैम आदि के प्रति सतर्क करना, संभावित खतरों से बचाव के उपाय बताना तथा साइबर सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना।
महत्वपूर्ण संदेश:
सभी नागरिकों को जानकारी दी गई कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान नागरिकों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सकारात्मक असर डाल रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









