Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट पुलिस को मिला विधिक प्रशिक्षण, अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती व कुर्की पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार, रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के अंतर्गत एक विशेष विधिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सुधीर कुमार बीलवान, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति की पहचान, कुर्की, जब्ती एवं वापसी प्रक्रिया जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं, कार्यक्रम में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थाना प्रभारी, रिजर्व पुलिस लाइन्स में नियुक्त निरीक्षक एवं उप-निरीक्षकगण सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नए विधिक प्रावधानों की समझ प्रदान कर, अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही को सुनिश्चित करना रहा। इस तरह के प्रशिक्षण से पुलिस बल की विधिक दक्षता में वृद्धि होगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!