Search
Close this search box.

पुलिस को बड़ी सफलता- वाहन चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में; 9 चोरी के वाहन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 9 चोरी के वाहन बरामद हुए हैं, जिनमें 6 मोटर साइकिलें और 3 स्कूटी शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई

आपको बता दें कि 02/03 अगस्त की रात्रि में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने चौकी सीमा क्षेत्र अंतर्गत भडाना कट के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों विवेक पुत्र कंछी सिंह और कार्तिक पोनिया पुत्र राजेश पोनिया निवासी थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से पहले मौके पर 2 मोटर साइकिलें बरामद हुईं। बाद में तीनों की निशानदेही पर रेलवे ट्रैक के पास जंगल की झाड़ियों से 4 मोटर साइकिलें व 3 स्कूटी और बरामद की गईं।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातें अंजाम देते थे। उनका उद्देश्य आर्थिक लाभ कमाना था। ये तीनों वाहन बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस की चेकिंग में दबोच लिए गए।

अपराधिक इतिहास

एसीपी के मुताबिक, तीनों के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी के कुल 9-9 अभियोग (गाज़ियाबाद व दिल्ली में) पंजीकृत हैं। इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी की जा रही हैं। थाना साहिबाबाद पुलिस की सक्रियता व तत्परता से यह कार्यवाही सफल हुई। पुलिस इसमें आगे की विधि कार्रवाई कर रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!