Search
Close this search box.

क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्ररेट गाज़ियाबाद को बड़ी सफलता- 27 लाख की अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद व थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.166 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹27 लाख हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव पुत्र ईश्वर यादव, निवासी ग्राम कुई, थाना मनिका, जिला लातेहार, झारखंड, के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे: एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी संतोष यादव ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला हैं और महज कक्षा 7 तक पढ़ा हैं। आर्थिक तंगी के चलते पहले गांव में खेतों में मजदूरी करता था, लेकिन आय बेहद सीमित थी। फिर वह गया (बिहार) मजदूरी के लिए गया और वहीं उसकी मुलाकात अफीम तस्कर छोटू यादव से हुई। छोटू यादव ने उसे अफीम की खेप पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में पहुंचाने का काम सौंपा। संतोष को हर खेप के बदले ₹20,000 और यात्रा खर्च दिया जाता था। उसने अब तक कई बार बरेली, बदायूं, दिल्ली और पंजाब तक अफीम की डिलीवरी की हैं।

अफीम तस्करी का नेटवर्क:

एडीसीपी क्राइम के मुताबिक, छोटू यादव झारखंड से अफीम की डिमांड के अनुसार उसे कपड़ों के बीच छिपाकर पिट्ठू बैग में भरकर देता हैं और तय रूट (बनारस, लखनऊ, फिर आगे) से संतोष उसे डिलीवरी देता हैं। डिलीवरी पॉइंट और संपर्क व्यक्ति की जानकारी उसे छोटू देता हैं। संतोष किसी से रास्ते में संपर्क नहीं करता और डिलीवरी के बाद ₹20,000 लेकर लौट जाता हैं। इस बार संतोष दुहाई के पास श्यामबिहारी नामक व्यक्ति को डिलीवरी देने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस का कहना हैं कि पूछताछ के दौरान कई और मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं।
गाज़ियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से निश्चित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोक लगेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!