Search
Close this search box.

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 44 लाख की अवैध शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्ररेट गाज़ियाबाद व थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के पास से एक आईसर कैन्टर ट्रक (बंद बॉडी) तथा चंडीगढ़ मार्का की 600 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल नम्बर-1) बरामद की गई हैं। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग ₹44 लाख आंकी गई हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक की पहचान अनूप सिंह पुत्र स्व. तारीफ सिंह निवासी ग्राम पयौदा, थाना तीतरम, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में हुआ खुलासा:

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान अनूप सिंह ने बताया कि वह छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका हैं और वर्षों से ट्रक ड्राइवर का कार्य करता आ रहा हैं। कम आय और घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह तस्करी के धंधे में उतरा। वहीं, वर्ष 2021-22 में अनूप की मुलाकात हरियाणा निवासी राममेहर से हुई, जो बिहार में शराबबंदी के बावजूद चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल से शराब की तस्करी करता था। अनूप को प्रत्येक ट्रिप के ₹50,000 मिलते थे। मार्च 2023 में वह बिहार के सहरसा जिले में शराब तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार हुआ और करीब 8-9 माह जेल में रहा। जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से इस नेटवर्क से जुड़ कर भोला (हसनगढ़, रोहतक) और रामनिवास (झुंझुनूं, राजस्थान) के साथ शराब सप्लाई का कार्य शुरू कर दिया।

तस्करी का तरीका:

एडीसीपी के मुताबिक, अवैध शराब को बंद बॉडी ट्रकों में लोड करके सील कर दिया जाता हैं, ताकि जांच एजेंसियों को धोखा दिया जा सके। यह गिरोह शराब को बिहार में सप्लाई करने के लिए काम करता था, जहां पूर्ण शराबबंदी लागू हैं। बता दें कि अभियुक्त अनूप सिंह के विरुद्ध पहले से ही 3 मुकदमे बिहार और गाज़ियाबाद में दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी: एडीसीपी क्राइम के तहत अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर कई अन्य तस्करों की पहचान की हैं और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा और सरकारी राजस्व की हानि भी रुकेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!